My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बेतिया में एक ही घर में एक साथ मिले कोरोना के 4 संदिग्ध



बेतिया में एक ही घर में एक साथ मिले कोरोना के 4 संदिग्ध


बेतिया में एक ही घर में एक साथ मिले कोरोना के 4 संदिग्ध

बिहार में कोरोना को लेकर जहां एक ओर बिहार सरकार व्यापक तैयारी कर रही है. वहीं दूसरी ओरबिहार के अलग-अलग जिलों से रह-रहकर खबरें सामने रही है. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी चंपारण जिले में कोरोना के एक साथ चार संदिग्ध मिले हैं. जिसके बाद प्रशासन ने घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है. विदेश से अपने घर लौटे 4 लोगों को 14 दिनों के लिए घर में नजरबंद कर दिया गया है.



सभी संदिग्धों को पुलिस प्रशासन की देखरेख में आब्जर्वेशन में रखा गया है. मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया अंतर्गत मझौलिया गांव का है. जहां विदेश से अपने गांव आये इन चारों संदिग्ध को 14 दिनों तक घर से बाहर निकलने और किसी भी दूसरे लोगों से मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगाया गया है.



चारों संदिग्धों को कोरोना वायरस की जांच के लिए होम क्वारेन्टाइन किया गया है. और सभी का ब्लड सैंपल लिया गया है. सैम्पल जांच मामले की पुष्टि में 14 दिन का वक्त लगेग. तब तक वह घर में ही रहेंगे. इस दौरान विदेश से लौटे उन सभी 4 वक्तियो को प्रतिदिन जांच की जाएगी. 14 दिन की देखरेख के बाद कोरोना का लक्षण नहीं मिलने पर इन्हें घर से बाहर जाने दिया जायेगा.




कोई टिप्पणी नहीं