My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

दिल्ली दंगा: आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, शरीर पर चोट के कई निशान



Delhi News Special



दिल्ली दंगा: आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, शरीर पर चोट के कई निशान


नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान मारे गए इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनके शरीर पर चोट के कुल 51 निशान पाए गए हैं, जिनमें से चाकू से मारे जाने के 12 निशान हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अंकित के शरीर पर तेज धारदार हथियार से चोट के 33 निशान भी मिले हैं. ये निशान अंकित शर्मा के पैर, सीने, जांघ और शरीर के पिछले हिस्से में हैं.इसके साथ ही 6 कट के निशान हैं. अंकित शर्मा के सिर पर रॉड और डंडे से चोट के निशान भी मिले हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अंकित शर्मा की मौत फेफड़ों और सिर पर लगी गंभीर चोट से हुई थी. रिपोर्ट कहती है कि अंकित शर्मा के पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले हैं लेकिन अधिकतर निशान उनकी पीठ और रीढ़ की हड्डी में हैं.

आपको बता दें कि अंकित शर्मा 25 फरवरी को गायब हुए थे. वह उत्तर पूर्वी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे, हिंसा के दौरान चाकू मारने और बेरहमी से पिटाई करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी.






बता दू अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी को चांदबाग में नाले से मिला था.

अंकित शर्मा के परिवार के मुताबिक, वो दफ्तर से आकर बाहर लोगों को समझाने गए थे, तभी ताहिर के घर के बाहर भीड़ ने उन्हें पकड़ कर पीटा, चाकुओं से हमला किया और ताहिर के घर अंदर ले जाकर उसके साथ और हमला किया.

अकिंत शर्मा की हत्या का आरोप आम आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन पर लगा है और उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया.दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन के चांदबाग स्थित घर और खजूरी खास स्थित फैक्ट्री को सील कर दिया है.




Sources: India Today

कोई टिप्पणी नहीं