My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अभी अभी DMCH दरभंगा से कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीज फरार, मचा हड़कंप



DMCH News


अभी अभी DMCH दरभंगा से कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीज फरार, मचा हड़कंप


अभी-अभी दरभंगा से बड़ी खबर सामने रही है. आपको बता दू दरभंगा के DMCH से कोरोना के दो संदिग्ध मरीज इलाज के दौरान अस्पताल से भाग गए हैं. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है. संदिग्ध के भागने से अस्पताल प्रबंधन के पसीने छुट रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार DMCH के अंदर कोरोना से संक्रमित मरीजों की इलाज के लिए 6 बेड का अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. इसी वार्ड में दोनों संदिग्ध को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.  



अस्पताल से भागे दोनों संदिग्ध दुबई से वापस गांव लौटे थे. दोनों मरीज सर्दी और बुखार से पीड़ित थे. दोनों मरीज के अस्पताल से भागने की खबर की डीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट राज रंजन प्रसाद ने पुष्टि की है. इस घटना के बाद डीएमसीएच प्रबंधन के व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. DMCH प्रबंधन ने दोंनों मरीजों के भागने की खबर पुलिस को दी है. खबर लिखे जाने तक दोनों मरीज का कोई पता नहीं चल सका है.



आपको बता दें कि रविवार को भी दरभंगा में कोरोना के एक संदिग्ध मरीज सूरज नारायण महासेठ को इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया था. आईसोलेशन वार्ड में मरीज का इलाज चल रहा है. संदिग्ध मरीज 18 दिन के भारत दर्शन तीर्थयात्रा से लौटा था.



कोई टिप्पणी नहीं