नवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें पूरी जानकारी
नवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें पूरी जानकारी
हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदुओं के नव वर्ष की शुरुआत चैत्र नवरात्रि से होती है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि में भगवान राम और मां दुर्गा का जन्म हुआ था। माता के भक्तो को मां को प्रसन्न् रखने के लिए साल में दो बार शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं। चैत्र नवरात्र हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की तिथि से शुरू होते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि 24 मार्च 2:57 बजे पूर्वाहन से शुरु हो रहे हैं। अप्पको बता दें, चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च 2:57 बजे पूर्वाहन से शुरु होकर 25 मार्च शाम 5:26 बजे तक रहेगी। खास बात यह है कि इस बार चैत्र नवरात्रि के व्रत में किसी भी तिथि का क्षय नहीं है। जिसके वजह से माता के भक्त पूरे नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना और व्रत कर पाएंगे।
इस नवरात्रि पर किस दिन करें किस मां की पूजा:-
पहला दिन- देवी शैलपुत्री
दूसरा दिन- ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन- चंद्रघंटा
चौथा दिन- कूष्मांडा
पांचवा दिन- स्कंध माता
छठा दिन- कात्यायिनी
सातवां दिन- कालरात्रि
आठवां दिन- महागौरी
नौवां दिन- सिद्धिदात्री


Post a Comment