My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना वायरस के कारण विदेशी नागरिकों को माता वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक, कटड़ा में धारा 144 लागू



Katra Breaking News


कोरोना वायरस के कारण विदेशी नागरिकों को माता वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक, कटड़ा में धारा 144 लागू

कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने विदेशी नागरिकों, अप्रवासी भारतीयों और विदेश से आने वाले भारतीयों पर माता वैष्णो देवी यात्रा करने पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने रविवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि देशभर से आने वाला कोई भी अगर खांसी और जुकाम से पीड़ित है तो वे यात्रा पर आए।


एडवाइजरी में विदेशी, अप्रवासी भारतीय और विदेश से लौटने वाले भारतीय विदेश से लौटने के 28 दिनों तक यात्रा करने को कहा गया है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन कटड़ा, हेलीपैड, निहारिका कांप्लेक्स में यात्री हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।प्रभावित देशों से रहे यात्रियों से फार्म भरवाए जा रहे थे। इसके साथ कटड़ा में श्रद्धालुओं को जागरूक बनाने के लिए यात्रा संबंधी हिदायतों के बोर्ड लगाए हैं। बोर्ड के डॉक्टरों और स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया है। बोर्ड के स्टाफ श्रद्धालुओं के लिए मास्क, ग्लव्स अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाया है।


Korona-Breaking-news



इस समय माता वैष्णो देवी में ताराकोट, बाणगंगा और हेलीपैड में श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है.बोर्ड के सभी संस्थानों की नियमित साफ-सफाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कतारें लगने की जगह, वेटिंग हॉल जैसी स्थानों के साथ अटका आरती की जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है।



कटड़ा में धारा 144 लागू

जिला आयुक्त रियासी इंदु ने कोरोना वायरस को लेकर आधार शिविर कटड़ा में धारा 144 लगा दी है। कटड़ा में भंडारों, लंगरों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, जिम, मॉल पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।





Sources: jagran



कोई टिप्पणी नहीं