NIT पटना के आभाष बने GATE के ऑल इंडिया टॉपर
NIT पटना के आभाष बने GATE के ऑल इंडिया टॉपर
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) पटना के आभाष राय को देशभर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पहली रैक मिली है। एनआईटी पटना में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र आभाष मूलतः यूपी के बलिया जिले के नारायणपुर गांव के रहे वाले हैं. आभाष के पिता भूपेंद्र नारायण राय किसान हैं और मां सरोज राय गृहिणी हैं।
आभाष अपनी मां के साथ पटना में रहकर पिछले एक साल से बेहतर रिजल्ट लाने के लिए तैयारी कर रहे थे। आभाष ने पहली बार में ही पहली रैंक प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद था कि वे टॉप 20 या टॉप 10 में होंगे लेकिन रिजल्ट इतना बेहतर होगा, इसकी उम्मीद नहीं था।
आभाष ने बताया कि गेट के लिए वह पिछले एक साल से लगातार तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता और पिता को दिया है। आभाष का लक्ष्य टॉप टेन पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में इंजीनियरिंग क्षेत्र में सेवाएं देने का है। अपनी सफलता के बारे में आभाष ने कहा कि उन्होंने अपनी तैयारी के लिए कोचिंग की मदद ली, जिससे उनको काफी लाभ हुआ। उन्होंने छात्रों से सतत तैयारी में लगे रहने की अपील की है। इसके लिए अपनी मूल पढ़ाई को ड्रॉप करने से बचने का सुझाव दिया है।

Post a Comment