My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

समस्तीपुर में पकड़े गए दिल्ली के निजामुद्दीन जमात से लौटे 9 बांग्लादेशी समेत 20 संदिग्ध



9-Bangladeshi-returned-from-Delhi-Jamaat-caught-in-Samastipur


समस्तीपुर में पकड़े गए दिल्ली के निजामुद्दीन जमात से लौटे 9 बांग्लादेशी समेत 20 संदिग्ध

पटना: बिहार के समस्तीपुर शहर के धरमपुर मोहल्ला में एक नर्सिंग होम संचालक के घर से 9 बंगलादेशी समेत 11 लोगों के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. दो अन्य लोगों में एक यूपी व झारखंड के रहने वाले हैं. सभी लोग विदेशी टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित जमात में भाग लेकर विभिन्न स्थानों से होते हुए बीते 29 फरवरी को समस्तीपुर पहुंचे थे. गुप्त सूचना पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने सभी को बरामद कर शहर के एक होटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर दिया है.



इसके अलावा धरमपुर के ही 3 अन्य लोगों को भी दलसिंहसराय के एएनएम स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. तीनों लोग 10 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे थे. तीनों लोगो का सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा गया है. डीएम ने बताया कि धरमपुर से मिले बंगलादेशी में कोरोना जैसा लक्षण नहीं है, पर जरूरत पड़ी तो सभी की जांच कराई जाएगी.



जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर जिला प्रशासन के अधिकारी को सूचना मिली कि शहर में आस्था नर्सिंग होम चलाने वाले मो. इश्तेयाक के धरमपुर स्थित घर में कई दिनों से दिल्ली जमात में शामिल होने वाले विदेशी लोग रुके हुये हैं. वह दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित जमात से भाग लेकर लौटे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शुरू में घर वाले किवाड़ खोलने को तैयार नहीं हुए. बाद में पुलिस की सख्ती देख गेट खोला. तलाशी के दौरान घर से 9 बांग्लादेशी के अलावा झारखंड व उत्तर प्रदेश के एक-एक लोग मिले. धरमपुर में बांग्लादेशियों के छिपे होने की सूचना के बाद इलाके के लोग सहम उठे. सभी विदेशियों का मेडिकल चेकअप कराया गया है.



बांग्लादेशियों की गतिविधियों की हो रही है जांच

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब सभी बांग्लादेशी बीते 29 फरवरी को समस्तीपुर आए थे तो वह किस परिस्थिति में शहर के धरमपुर में रुके हुए थे. इस दौरान वह कहां-कहां गए और किस-किस से मिले अथवा उनसे मिलने कौन-कौन से लोग आए, इसकी जांच की जा रही है.





कोई टिप्पणी नहीं