कोरोना का असर: देश में 67 लोगो की मौतें, इंदौर में लगातार दूसरे दिन मौत; गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में भी एक-एक मौत
कोरोना का असर: देश में 67 लोगो की मौतें, इंदौर
में लगातार दूसरे दिन मौत; गुजरात, हरियाणा
और राजस्थान में भी एक-एक मौत
New Delhi: कोरोना वायरस की वजह
से देश में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 5 लोगों की मौत हो चुकी
है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी और पद्मश्री ज्ञानी निर्मल सिंह का
गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। इनकी उम्र 62 साल थी।
यह जानकारी पंजाब आपदा प्रबंधन कोविड-19 के विशेष प्रमुख सचिव बीएस सिद्धू ने दी। उधर,
मध्यप्रदेश के इंदौर में 02 अप्रैल को एक और मौत हुई है। यहां 65 साल की महिला ने दम
तोड़ दिया है। इसके साथ मध्यप्रदेश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। इंदौर में 4
और उज्जैन में दो और खरगोन में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।
उधर, राजस्थान के अलवर के रहने
वाले 85 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें जयपुर
के एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी तरह, गुजरात के वडोदरा में 52 साल के
व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है, उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार, वह 19 मार्च को श्रीलंका
से भारत लौटा था। एक और अन्य मामला हरियाणा के अम्बाला से आया है। यहां 67 साल के बुजुर्ग
ने आज सुबह चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में
दम तोड़ दिया। वे भी पिछले कई दिन से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। इस तरह देश में संक्रमण
से अब तक 67 लोगों की जान जा चुकी है।
बुधवार (1 अप्रैल) को 13 लोगों
की जान गई
- मध्यप्रदेश, एक मौत: इंदौर में बुधवार को 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, राज्य में संक्रमण से यह छठीं मौत थी।
- उत्तर प्रदेश, 2 मौतें: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना वायरस से संक्रमित 72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इससे पहले देर रात गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के 25 साल के हसनैन की मौत हो गई थी। सांस में तकलीफ के चलते परिवार वालों ने उसे 29 मार्च को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 1 अप्रैल के सुबह केजीएमयू से आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसे पहले से लीवर और किडनी की भी बीमारी थी।
- महाराष्ट्र, 4 मौतें: स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1 अप्रैल को राज्य में 4 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई। इस तरह महाराष्ट्र में मौतों की संख्या 16 हो गई है।
- तेलंगाना, 3 मौतें: राज्य सरकार ने बताया कि 1 अप्रैल को राज्य में संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए। वहीं, 3 लोगों की मौत हुई। इस तरह राज्य में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।
- पश्चिम बंगाल, 3 मौतें: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7 हो गया है।

Post a Comment