My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

रेल मंत्रालय ने कहां: लॉकडाउन में नहीं रोकी गई थी 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुकिंग



Ministry-of-Railways-Ticket-booking-after-April-14-was-not-stopped-in-lockdown


रेल मंत्रालय ने कहां: लॉकडाउन में नहीं रोकी गई थी 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुकिंग

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया है। पहले यह खबर आई थी कि रेलवे ने लॉकडाउन अवधि के बाद के लिए आरक्षण शुरू कर दिया है। बता दू रेल मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि 14 अप्रैल के बाद की यात्रा के लिए आरक्षण कभी नहीं रोका गया था और यह नई घोषणा से संबंधित नहीं है।


पहले लोग अनुमान लगा रहे थे कि देश में लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ सकती है। जिस पर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा था कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इस तरह की आ रही रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई। इसके बाद खबर आई थी कि भारतीय रेलवे ने 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। जबकि 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग कभी रोकी ही नहीं गई थी। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को यह स्पष्ट किया है। 



ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट
IRCTC की वेबसाइट और एप पर 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध हैं। अभी स्टेशनों पर टिकट की बुकिंग नहीं होगी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करनी चाहिए।


बता दे कि भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे लंबा रेल नेटवर्क है। सरकारी ट्रस्ट इंडिया ब्रैंड इक्विटी फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, 13 हजार 452 यात्री ट्रेन के जरिए करीब 2.3 करोड़ लोग 1,23,236 किलोमीटर के दायरे में प्रतिदिन यात्रा करते हैं। रेल को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। लॉकडाउन के चलते देश में रेलवे को बंद किया गया है। लेकिन स्थिति जल्द की समान्य हे जाएंगी।






कोई टिप्पणी नहीं