My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री का करे पूजन, मिलेंगे मनचाहा वरदान



Maa-Siddhidatri-Navratri-Pooja


नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री का करे पूजन, मिलेंगे मनचाहा वरदान

नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है. माँ सिद्धिदात्री की पूजा और उपासना करने से समस्त मनोमकानए पूरी होती हैं और व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. नवमी के दिन केवल इन्हीं देवी की पूजा कर ली जाए तो व्यक्ति को सभी देवियों की पूजा का फल मिल सकता है.


इस दिन कमल के पुष्प पर बैठी हुई देवी सिद्दिदात्री का ध्यान करना चाहिए और विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्प उनको अर्पित करने चाहिये साथ ही इस दिन देवी सिद्धिदात्री को शहद अर्पित करना चाहिए और सिद्धिदात्री देव्यै नमःका जाप करना चाहिए.


ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा?

  • मां के समक्ष दीपक जलाएं.
  •  मां को नौ कमल के या लाल फूल अर्पित करें.  
  • इसके बाद मां को नौ तरह के खाद्य पदार्थ भी अर्पित करें.
  • अर्पित किए हुए फूल को लाल वस्त्र में लपेट कर रखें.
  • पहले निर्धनों को भोजन कराएं.
  • इसके बाद स्वयं भोजन करें.


Maa-Siddhidatri-Navratri-Pooja




मां सिद्धिदात्री की पूजा से कैसे वरदान मिलता हैं?

  • मां सिद्धिदात्री के अंदर सभी देवियां समाहित हैं. 
  • अगर नवरात्रि में केवल इन्हीं की पूजा कर ली जाए तो सम्पूर्ण नवरात्रि का फल मिल जाता है.
  • इनकी पूजा से अपार वैभव की प्राप्ति होती है.
  • साथ ही इनकी उपासना से व्यक्ति को समस्त सिद्धियां भी मिल जाती हैं
  • मां के इस स्वरूप की उपासना करने से व्यक्ति ग्रहों के दुष्प्रभाव से बच जाता है.  


किस लाभ के लिए किस चीज़ से हवन करें?

  • आर्थिक लाभ के लिए- मखाने और खीर से हवन करें.
  • कर्ज मुक्ति के लिए- राई से हवन करें.
  • संतान सम्बन्धी समस्याओं के लिए- माखन मिसरी से हवन करें.
  • ग्रह शान्ति के लिए- काले तिल से हवन करें.
  • सर्वकल्याण के लिए- काले तिल और जौ से हवन करें.








Input : Aajtak

कोई टिप्पणी नहीं