My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

देश में लॉकडाउन के बीच अयोध्या में कुछ इस तरह मनेगी रामनवमी



Ramnavami-in-ayodhya


देश में लॉकडाउन के बीच अयोध्या में कुछ इस तरह मनेगी रामनवमी

रामनवमी इस बार 02 अप्रैल को है। हर साल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार लॉकडाउन के बजह से वहां कई बदलाव किये गए हैं।  इस अवसर पर सभी वैष्णव मंदिरों में मध्याह्न ठीक 12 बजे उत्सव के आयोजन के बीच रामलला की प्राकट्य आरती होगी। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी को लेकर सीमित व्यवस्था में उत्सव का आयोजन किया जाएगा।



उन्होंने बताया कि परम्परागत पर्व पर मध्याह्न भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर षोडशोपचार पूजन किया जाएगा। इसके साथ भगवान का श्रृंगार कर उनकी आरती उतारी जाएगी। बता दू इस मौके पर पूर्व की अपेक्षा प्रसाद की व्यवस्था को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मेंं तीन अलग-अलग प्रकार की पंजीरी जिसमें धनिया, रामदाना व सिंघाड़ा आटा शामिल रहता है, को मिलाकर 50 किलो प्रसाद बनता था। यह प्रसाद अब 20 किलो बनाया जाएगा। इसी तरह से 50 लीटर दूध-दही-घृत-मधु-गंगाजल व मेवा मिलाकर पंचामृत बनाया जाता था, लेकिन इस बार 15 लीटर पंचामृत ही बनाया जायेगा। उधर रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला के उत्सव का पूरा जिम्मा मुख्य पुजारी को सौंप दिया गया है और कहा गया कि विधि-विधान और अच्छे से अच्छे ढंग से उत्सव मनाएं।




कोई टिप्पणी नहीं