कोरोना का असर: 204 देशों में कोरोना संक्रमण और 53 हजार 218 मौतें, जर्मनी में संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा
कोरोना का असर: 204 देशों में कोरोना संक्रमण और
53 हजार 218 मौतें, जर्मनी में संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा
वॉशिंगटन: कोरोना वायरस दुनियाभर
के 204 देशों में फैल गया है। कोरोना से करीब 10 लाख 14 हजार लोग संक्रमित हैं, और
करीब 53 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना
की महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। यहां 24 घंटे में 29 हजार से ज्यादा केस
सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 44 हजार हो गई है।
इस बीच जर्मनी में संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा पहुंच गई है। 2 अप्रैल तक यहां
84 हजार 794 पॉजिटिव केस मिले। वहीं, कनाडा के टोरंटो में सार्वजनिक स्थानों पर दो
लोगों के बीच 6 फिट की दूरी नहीं रखने पर 3500 डॉलर का जुर्माना लगाने का फैसला किया
गया है। देश में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर सरकारी
अधिकारियों ने चिंता जाहिर की थी। इसके बाद सिटी ऑफ टोरंटो ने 2 अप्रैल को भारी जुर्माना
लगाने का आदेश जारी कर दिया। कनाडा सरकार के मुताबिक देश में 11 हजार 268 पॉजिटिव केस
सामने आए हैं और 138 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में
करीब 50 हजार मामले
अमेरिका में अब तक संक्रमण के
2,45,066 मामले सामने आए हैं। 6 हजार 75 मौतें हुई हैं। यहां सबसे ज्यादा संक्रमण के
करीब 93 हजार मामले न्यूयॉर्क में हैं। इनमें 50 हजार मामले केवल न्यूयॉर्क सिटी के
हैं। शहर में लगभग एक हजार 562 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 2 अप्रैल को यहां
4000 नए केस सामने आए और 188 लोगों की मौत हुई है।
ताजा अपडेट्स
- राष्ट्रपति ट्रम्प के बाद भारतीय मूल की नेता निक्की हेली ने भी चीन के आंकड़ों पर संदेह जताया है। उन्होंने भी कहा है कि यह आंकड़े सही नहीं लगते। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने भी व्हाइट हाउस को बीजिंग के आंकड़ों पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है।
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कोरोना वायरस की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई। व्हाइट हाउस के मुताबिक, दूसरी बार सैम्पल कलेक्शन में एक मिनट और रिजल्ट आने में 15 मिनट का समय लगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि दूसरा टेस्ट होने में ज्यादा समय नहीं लगा।
- न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सेंटर्स ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) सभी अमेरिकियों को सार्वजनिक रूप से क्लोथ मास्क पहनने की सलाह दे सकता है। हालांकि, ट्रम्प ने कहा कि यह अनिवार्य नहीं है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहन सकते हैं। अब तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरह CDC ने सलाह दी है कि लोगों को तब तक मास्क पहनने की जरूरत नहीं है जब तक कि वह बीमार और उन्हें खांसी ना हों।
- अमेरिका के व्योमिंग में अब तक मौत का कोई मामला नहीं आया है। वहीं, हवाई में 2 अप्रैल को दूसरी मौत दर्ज की गई।
- लॉस एंजिल्स में 4 हजार 45 लोग संक्रमित हैं। यहां 78 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को यहां 534 नए केस सामने आए।
फ्रांस में कोरोना संक्रमण के
56 हजार से ज्यादा मामले
फ्रांस में 3 अप्रैल सुबह तक संक्रमण
के 56 हजार 989 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 5 हजार 387 लोगो की मौते हो चुकी हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख जेरोम सैलोमन के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में
471 लोगों की जान गई है। 1 मार्च से अब तक यहां के अस्पतालों में 4,503 और स्वास्थ्य
सेवा देने वाले अन्य संस्थानों में 884 मौतें हुई हैं।
इटली में लॉकडाउन 13 अप्रैल तक
बढ़ाया गया
यूरोप में कोरोना से 37 हजार से
ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सिर्फ इटली में 13 हजार 915 लोग मारे गए हैं। जबकि यहां
संक्रमण के एक लाख 15 हजार से ज्यादा मामले हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए
सरकार ने 13 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

Post a Comment