My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

चीनी सैनिकों से हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, चार जवान की हालत गंभीर


latest News in India


नई दिल्ली: चीनी सैनिकों के साथ हुये हिंसक झड़प के बाद लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर हालात तनावपूर्ण बने हुये हैं. सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में LAC पर हुए हिंसक झड़प के बाद भारत के 20 जवान शहीद हो गए है, जबकि 4 जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है. न्यूज़ एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है. इस बीच भारतीय सेना की ओर से आज शहीदों के नाम की लिस्ट जारी की जायेगी.


भारतीय सेना के अनुसार, चीनी सेना के साथ ये झड़प 15-16 जून की रात हुई. भारत सैनिकों का दल कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू की अगुवाई में चीनी कैंप में गया था. भारतीय दल कोई हथियार लेकर नहीं गया था. तभी चीनी सैनिकों ने हमला किया. बॉल्डर, पत्थर, कंटीले तारों और कील लगे डंडों से हुए हमले में कमांडिग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू और दो जवान मौके पर शहीद हो गए थे. जबकि मंगलवार रात को 20 और जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है.





तीन घंटे चली यह झड़प दुनिया की दो एटमी ताकतों के बीच लद्दाख में 14 हजार फीट ऊंची गलवान घाटी में हुई. इसी गलवान घाटी में हुई 1962 की जंग में 33 भारतीयों की जान गई थी.


इस बीच खबर है कि इस हिंसक झड़प में चीन को भी भारी नुकसान हुआ है. ANI के अनुसार, चीन के 43 सैनिक या तो मारे गए हैं या फिर बुरी तरह जख्मी हैं. हालांकि, चीनी मीडिया और सरकार ने इसपर चुप्पी साध रखी है.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं