सावधान! जिन लोगों को ये बीमारियां हैं, उन्हें कोरोना वायरस से मौत का खतरा 12 गुना ज्यादा
नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर जारी है. तकरीबन हर देश इससे जूझ रहा है. यह वायरस इतना खतरनाक है कि इसकी अब तक कोई दवा या वैक्सीन भी नहीं बन पायी है. यही कारण है कि पूरी दुनिया सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने पर मजबूर है. वैसे तो कोविड 19 नामक यह वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है. लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार इसके संक्रमण का खतरा दो बीमारियों से ग्रस्त लोगों को सामान्य लोगों के मुकाबले 12 गुना ज्यादा है. यानी, इन लोगों को सामान्य लोगों के मुकाबले कहीं ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
दुनियाभर में अब तक करीब 82 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 4.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका सबसे अधिक मौत के मामले में पहले और भारत आठवें नंबर पर है. अमेरिका में करीब 22 लाख लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हो चुके हैं. इनमें से 1.18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में करीब 3.45 लोग कोरोना से संक्रमित हुये हैं. इनमें से 10 हजार लोगों की जाने जा चुकी है.
अब तक कोरोना वायरस की कोई दवा या वैक्सीन तो नहीं खोजी जा सकी है. लेकिन इससे जुड़ी कई रिसर्च से यह जरूर पता चला है कि इससे बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए या यह किन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है. द सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रवेंशन (सीडीसी) ने कोरोना वायरस से पीड़ित 17 लाख लोगों पर रिसर्च की या इनके आंकड़े जुटाए. सीडीसी के अनुसार जो लोग दिल की बीमारी या टीबी (TB) से पीड़ित हैं, उनको सामान्य लोगों से ज्यादा खतरा है.
जनवरी से मई के बीच किये गए रिसर्च का लब्बोलुआब यह है कि दिल की बीमारी या टीबी के मरीज को कोरोना वायरस होने पर अस्पताल ले जाने की जरूरत सामान्य संक्रमितों से छह गुना ज्यादा है. इसी तरह अब तक ऐसे लोगों की मौत सामान्य संक्रमित लोगो के मुकाबले 12 गुना ज्यादा हुई है. वॉशिंगटन पोस्ट ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है.
|
|

Post a Comment