My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रवीना टंडन बोलीं- गंदी राजनीति है फिल्म इंडस्ट्री में



मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन से एक ओर पूरा देश सदमे में है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे फिल्म इंडस्ट्री के अंदर की गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं। सुशांत सिंह के आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद का मामला गरमा गया है।


पिछले दिनों कंगना रनोट ने दावा किया था कि आउटसाइडर होने की वजह से सुशांत सिंह को बॉलीवुड में नजरअंदाज किया गया। अब फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रवीना ने आरोप लगाया है कि फिल्म इंडस्ट्री में कैम्पबाजी होती है और वे खुद भी नेपोटिज्म का शिकार रही हैं।


एक्ट्रेस रवीना टंडन ने टि्वटर पर अपनी भड़ास निकाली है। बॉलीवुड अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में गंदी राजनीति हो रही है, जो कई कैंप में बंटी हुई है।


रवीना ने ट्वीट किया, ‘आपको बने रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, फाइट बैक करना पड़ता है, कुछ सर्वाइव करते हैं और कुछ नहीं। जब आप सच बोलते हैं तो आपको झूठा, पागल, सायकॉटिक के द्वारा प्रचारित कर दिया जाता है। चमचे पत्रकार पेज भर-भरकर लिखते हैं और आपकी सारी मेहनत को बर्बाद कर देते हैं।


एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा, ‘ वह आभारी हैं इंडस्ट्री ने काफी कुछ दिया है लेकिन कुछ लोगों की गंदी राजनीति मन खट्टा कर देती है। गंदी राजनीति हर जगह होती है। मुझे अपनी इंडस्ट्री से प्यार है लेकिन हाँ, प्रेशर काफी ज्यादा है। हालांकि यहा अच्छे लोग हैं और ऐसे लोग भी हैं जो गंदा काम करते हैं। हर तरह के लोग हैं लेकिन दुनिया ऐसी ही है।





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं