My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Bihar Assembly Election 2020: 22 जिलों की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, देंखें पूरी लिस्ट


Latest News in Bihar


पटना: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस--इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) ने उन 32 सीटों का ऐलान कर दिया जहा वे उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं. AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जिलों के 32 विधानसभा क्षेत्रों की सूची को सार्वजनिक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बाकी सीटें वह गठबंधन करने वाले दलों से शेयर करेंगे.


AIMIM ने जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है उनमें कटिहार से तीन, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीवान, गया  और मधुबनी से दो-दो, पटना, वैशाली, अररिया, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, गोपालगंज, भागलपुर, आरा, सहरसा, जहानाबाद, औरंगाबाद और कैमूर की एक-एक सीट शामिल है.


जिन विधानसभा सीटों पर AIMIM अपने उम्मीदवार उतारेगी उसकी सूची है:-

1. कटिहार- बलरामपुर, बरारी, कदवा
2. समस्तीपुर- समस्तीपुर विधानसभा
3. मुजफ्फरपुर- बोचहां, साहेबगंज
4. पश्चिमी चम्पारण- बेतिया, रामनगर
5. पूर्णिया- अमौर, बायसी
6. मधुबनी- बिस्फी, झंझारपुर
7. अररिया- जोकीहाट
8. दरभंगा- केवटी
9. वैशाली- महोवा
10. मोतिहारी- ढाका, नरकटियागंज
11. सीतामढ़ी- परिहार, बाजपट्टी
12. पटना- फुलवारीशरीफ (आरक्षित)
13. सीवान- रघुनाथपुर, दरौन्धा
14. गोपालगंज- बरौली
15. बेगूसराय- साहेबपुरकमाल
16. औरंगाबाद- औरंगाबाद विधानसभा
17. सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर
18. आरा- शाहपुर
19. जहानाबाद- मखदुमपुर
20. गया- इमामगंज, वजीरगंज
21. भागलपुर- कहलगांव
22. कैमुर- चैनपुर


अख्तरुल ईमान ने कहा कि गठबंधन किनसे होगा और इसका स्वरूप क्या होगा इसको लेकर कई पार्टियों से बातचीत जारी है. जल्द ही बाकी सीटों की घोषणा भी कर दी जायेगी. बहरहाल ओवैसी की ओर से सबसे पहले अपनी राजनीतिक रणनीति के खुलासे के साथ ही बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है.


आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी द्वारा लगातार बिहार में अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. बीते विधानसभा उपचुनाव में किशनगंज सदर विधानसभा सीट पर कमरुल होदा द्वारा कब्जा करने के बाद से पार्टी नये जोश में दिख रही है.





कोई टिप्पणी नहीं