My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना वायरस: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सभी सियासी दलों की बैठक बुलाई


Latest News in Delhi


नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली के सभी राजनीतिक दलों की सोमवार को बैठक बुलाई है। इससे पहले  रविवार को अमित शाह ने राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ कोविड 19 हालात पर चर्चा करने के लिए बैठक की। बैठक में दिल्ली में वैश्विक महामारी से निपटने, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, जांच की सुविधाओं और स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।



बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी के मद्देनजर दिल्ली में 500 रेलवे कोच मुहैया करायेगी। कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी के मद्देनजर दिल्ली में 500 रेलवे कोच मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस सम्बन्धी जांच की संख्या आगामी दो दिन में दोगुनी और आगामी छह दिन में तिगुनी की जायेगी।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आगामी कुछ दिन में दिल्ली के निरुद्ध क्षेत्रों में हर मतदान केंद्र पर कोरोना वायरस सम्बन्धी जांच शुरू की जायेगी। केंद्र टेलीफोन के जरिए मार्गदर्शन संबंधी उचित सूचना, दिल्ली में छोटे अस्पतालों के लिए दिशा-निर्देशों के लिए एम्स की समिति गठित करेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच बैठक अत्यंत उपयोगी रही, कई अहम फैसले किए गये। हम कोविड-19 से मिलकर लड़ेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 39,000 हो गये हैं, जिनमें से 1,200 लोगों की मौत हो गई है। देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आये हैं।





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं