My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Weather Update: बिहार के 27 जिलों में मानसून की दस्तक, अगले 48 घंटे तक पूरे राज्य में होगी बारिश


Latest News in Bihar


पटना: मानसून ने बिहार के राजधानी पटना समेत 27 जिलों में अपनी दस्तक दे दी है. रविवार की शाम से ही बिहार के कई जिलों में बादलों की आवाजाही दिखी जिसके बाद कई जगहों पर झमाझम बारिश भी हुई. दक्षिणी पश्चिमी मानसून शनिवार को ही बिहार में प्रवेश कर गया था जिसके बाद रविवार को इसने बिहार के विभिन्न हिस्सों के 27 जिलों में अपनी धमाकेदार एंट्री की.


अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश

बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सीवान, सारण, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, भभुआ औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद समेत कई जिलों में हल्की और तेज बारिश हुई इन जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूरे बिहार को कवर करने के बाद मानसून उतर प्रदेश में प्रवेश करेगा. बिहार में आमतौर पर देखा जाता है कि मॉनसून की एंट्री लेट होती है लेकिन इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है.


गर्मी से राहत तो किसानों के चेहरे पर भी खुशी

बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो पिछले साल मानसून की पहली बारिश 22 जून को हुई थी लेकिन इस बार मानसून ने पिछले साल की तुलना में 10 दिन पहले ही अपनी जबरदस्त एंट्री दी है. मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 से 48 घंटे में पूरा बिहार मानसून की चपेट में होगा और कई इलाकों में जबरदस्त बारिश होगी. बारिश के कारण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से भी राहत मिली है तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी समय से आए मानसून ने खुशियां बिखेर दी है.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं