My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नहीं है कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव


Latest News in Delhi


नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली. इससे पहले रविवार शाम को अरविन्द केजरीवाल की तबियत खराब हुई थी और उन्हें गले में समस्या के साथ ही हल्के बुखार की भी शिकायत थी. सोमवार को ये खबर आई थी, जिसके बाद मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. इस दौरान सीएम अरविन्द केजरीवाल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था. हालांकि, इस बीच वह ट्वीटर पर सक्रिय रहे.


मंगलवार को ही लिया गया था सैंपल

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट करने के लिए सैंपल मंलगवार को ही लिया गया था. सूत्रों के मुताबिक सीएम केजरीवाल की तबियतस्थिर बताई जा रही है. सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी. उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत है. इस वजह से उन्होंने दोपहर में होने वाली मीटिंग भी कैंसिल कर दी थी. उन्होंने खुद को आइसोलेट भी कर लिया है. वहीं, डॉक्टरों ने उन्हें कोविड-19 टेस् कराने की सलाह दी थी. जानकारी के अनुसार, सीएम अरविन्द केजरीवाल को रविवार से ही हल्के बुखार की शिकायत है.


मीटिंग से खुद को अलग कर लिया था

आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल दोपहर में दिल्ली में कोरोना मामले को लेकर खुद मीडिया से बात करते रहे हैं. लेकिन बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद सोमवार को उन्होंने दोपहर में होने वाली मीटिंग से खुद को अलग कर लिया था. दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच खुद मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर से दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है. इस बीच सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. आपको बता दें कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री के आइसोलेशन में जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है. इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के एक मंत्री के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये जाने के बाद सीएम समेत 3 मंत्रियों को सेल्फ क्वारंटाइन में रखा गया है.


मनीष सिसोदिया देख रहे थे काम

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में बीते दो दिनों से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार का कामकाज देख रहे थे. मंगलवार को ही मनीष सिसोदिया ने एलजी से मीटिंग के बाद कहा था कि दिल्ली के लिए 31 जुलाई तक पड़ेगी 80,000 बेड्स की जरूरत. मनीष सिसोदिया ने कहा था कि LG साहब ने दिल्ली सरकार का फैसला बिना पूरी समीक्षा के बदला. सिसोदिया ने कहा है कि केजरीवाल सरकार पूरी तैयारी करेगी कि दिल्ली के साथ साथ देश के लोगों का भी दिल्ली में समुचित इलाज हो.





कोई टिप्पणी नहीं