बिहार में पिछले 24 घंटों में 228 मरीज ठीक हुए, संक्रमितों का आकड़ा साढ़े पांच हजार के बेहद करीब पहुंचा, अबतक 33 की मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. बिहार कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े पांच हजार के आंकड़े के बेहद करीब है. राज्य में मंगलवार को 208 नये कोरोना वायरस मरीज पाए गए. इसके साथ ही बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5455 पहुच गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 33 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं बिहार में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है, राज्य में अब तक 2770 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके है. पिछले 24 घंटों में 228 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है.
बिहार में संक्रमित लोगो का आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है. मंगलवार को 208 नये कोरोना वायरस मरीज पाए गए. जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5455 हो गई है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के अंदर कुल 228 मरीज ठीक किए जा चुके हैं. जबकि प्रदेश में कोरोना वायरस से अभी तक कुल 33 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है.
|
|

Post a Comment