राजधानी दिल्ली को कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज से कैसे बचाएं? एलजी के आवास पर कुछ देर में होगी बैठक
भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अबतक देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ढ़ाई लाख के पार पहुंच चुकी है. बीते 24 घंटे में 9983 नए मरीज सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से तकरीबन 7200 लोगों की मौत हो गई है. वहीं लॉकडाउन में राहत देने के साथ ही सोमवार को कई राज्यों में दुकानें खुली, लेकिन बाजार मंदा रहा. कोरोना वायरस और लॉकडाउन से जुड़े लेटेस्ट हिंदी अपडेट के लिए पेज पर बने रहिये...
24 घंटे में 266 लोगो की मौत
देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 2,66,596 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस वायरस से मरने वालों की संख्या 7466 पर पहुंच गयी है. बीते 24 घंटे में 266 लोगों की मौत हुई है. वहीं इस वायरस से अबतक 1 लाख 29 हजार लोग ठीक हो चुके हैं.
एलजी आवास पर बैठक
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पहुंचे हैं. दोनों उपराज्यपाल के साथ आज सर्वदलीय बैठक में भाग लेंगे. बैठक में दिल्ली में थर्ड स्टेज से कोरोना वायरस को बचाने पर योजना बनाई जा सकती है.
अधिकारियों के लिए दिशानिर्देश जारी
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के कई अधिकारियों के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद भारत सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिशानिर्देश जारी किया है. दिशानिर्देश के मुताबिक बिना लक्षण वाले अधिकारी व कर्मचारी ही दफ्तर आ सकते हैं.
|
यह
भी पढ़े: राजधानी दिल्ली के अस्पतालों पर क्यों लग रहे हैं गंभीर आरोप, सीएम अरविन्द केजरीवाल भी बोले यह बात
|

Post a Comment