बिहार में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5247, राजधानी पटना में सबसे अधिक संक्रमित
पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 31 लोगों की मौत हो जाने के साथ सोमवार को इससे संक्रमित मामले बढ़कर 5247 हो गए. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 276 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमण के मामले अब बढकर 5247 हो गए हैं. आपको बता दें कि अब तक बिहार में 2542 लोग ठीक हो चुके हैं और प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 2674 है.
कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक और मरीज की मौत के साथ राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 31 हो गई है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 31 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से बेगूसराय एवं खगड़िया में तीन-तीन, पटना, सीतामढ़ी, भोजपुर, सिवान एवं वैशाली में दो-दो तथा अररिया, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आये 5247 मामलों में से राजधानी पटना के 288, खगड़िया के 279, बेगूसराय के 262, भागलपुर के 248, रोहतास के 245, मधुबनी के 237, मुंगेर के 208, जहानाबाद के 178, कटिहार के 174, सुपौल के 160, सिवान के 157, पूर्णिया में 149, नवादा के 144, बक्सर के 140, बांका के 137, गोपालगंज के 136, समस्तीपुर के 133, दरभंगा के 131 मामले हैं.
वहीं, पूर्वी चंपारण के 130, नालंदा के 124, गया के 123, मुजफ्फरपुर के 121, शेखपुरा के 115, भोजपुर के 112, किशनगंज के 104, सारण के 103, कैमूर के 102, मधेपुरा के 99, वैशाली के 97, सहरसा एवं पश्चिम चंपारण के 88-88, औरंगाबाद के 85, सीतामढी एवं अररिया के 78-78, लखीसराय के 67, अरवल के 58, जमुई के 46 तथा शिवहर जिले के 24 मामले शामिल हैं.
|
|

Post a Comment