My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बिहार में 4 हजार के पास पहुंची कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, पटना के नए इलाकों में दस्तक


Latest News in Bihar


पटना: बिहार में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है सोमवार को आये ताजा अपडेट में जहां पूरे राज्य में इसे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4000 के पास हो गई है वहीं 73 नए केस में मिले बिहार में कोविड 19 के मरीजों की संख्या 3945 हो गई है खास बात यह है कि इस बीमारी ने अब राज्य के लगभग सभी जिलों के नए क्षेत्रों को अपना निशाना बनाया है.


पटना की बात करें तो राजधानी पटना में जहां 8 नए इलाकों में इस महामारी के फैलने की खबर मिली तो वहीं बिहार के सबसे बड़े कैंसर संस्थान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में भी कोरोना वायरस के 3 मरीज मिले सोमवार को आए नये मामले की बात करें तो पूर्वी चंपारण से छह, गोपालगंज से तीन सारण से तीन, पटना के कंकड़बाग से दो, सिवान से एक, जहानाबाद से दो, रोहतास से दो भागलपुर से एक मधुबनी से 5 कटिहार से 10 खगड़िया से 12 और सुपौल से 9 नये केस सामने आए हैं.



बिहार में अब तक इस बीमारी से जहां 23 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अब तक 1520 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या फिलहाल 2329 है





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं