My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अनलॉक 1.0: दिल्ली सरकार की घोषणा के बाद बढ़ी चौकसी, दिल्‍ली-हरियाणा बॉर्डर पर जाम


Latest News in Delhi


नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दौरान किसी कंटेनमेंट जोन में किसी भी गतिविधि पर पहले की तरह रोक लागू रहेगी. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लॉकडाउन 5 के तहत राजधानी दिल्ली को लेकर नई गाइडलाइन जारी कीअरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुये घोषणा की कि अगले एक सप्ताह तक बॉर्डर सील रहेंगे. वहीं, सरकार ने यह भी कहा है कि दिल्ली में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए -पास अनिवार्य होगा. बिना -पास के लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. जिसके चलते दिल्ली के यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग और भी सख्त कर दी गई है.



दिल्ली हरियाणा रजोकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस सख्त होती नजर रही है. बता दें कि दिल्ली के सभी बॉर्डर सील किये जा चुके हैं. जिसके चलते यहा पुलिस के जवान सभी गाड़ियों को चेक कर रहे हैं. इसलिए यहा जाम भी लग गया है. जिनके पास मूवमेंट पास नहीं है उन्हें पुलिस वापस जाने को कह रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बीते सोमवार को कहा था कि दिल्ली के बॉर्डर सील किये जायेंगे. उसी वजह से दिल्ली पुलिस को नोटिफिकेशन मिलने के बाद पुलिस ने बॉर्डर सील कर दिये हैं.




दिल्ली में पर्याप् बेड

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर रोज कोरोना वायरस के केसेस बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि आपको मैं विश्वास दिलाता हूं कि अगर आपको कोरोना वायरस हो जाता है तो आपके लिए दिल्ली में बेड है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ये बॉर्डर खोल दिये जाते हैं तो देश भर के सभी लोग यहां के हॉस्पिटल में इलाज करवाने आयेंगे और दिल्ली तो दिल वालों की है. साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के हॉस्पिटल में कुछ टाइम तक सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही इलाज होना चाहिये.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं