My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे, पूर्णिया और खगड़िया से है कनेक्शन


Latest News in India


पटना: बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार और बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली. मुंबई के फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत का शव मिला है. इसकी सूचना उनके नौकर ने पुलिस को फोन कर दी. इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली लोग सन्न रह गये. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.


सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले अपने पैतृक घर भी आये थे. वह मूल रूप से पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा के रहने वाले थे. पिछली बार जब वह अपने गांव आए थे तो उन्होंने एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की घटना के बारे में बिहार के लोगों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है. दरअसल वो पिछली बार जब  बिहार आये थे तो अपने पैतृक गांव के लोगों से काफी घुल-मिल गये थे. साथ ही उनके ननिहाल जो कि खगड़िया जिला में है में मुंडन भी किया गया था. मुंडन कार्यक्रम के दौरान ननिहाल के रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोगों के साथ जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत ने किसी अपने की तरह व्यवहार किया और उनसे बातचीत की, उसे याद कर यहा के लोग आज दुखी हैं.


बिहार के इस उभरते सितारे ने धारावाहिक पवित्र रिश्ता से बॉलीवुड में एंट्री की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी में निभाये उनके किरदार को आज भी लोग याद करते हैं. इसके अलावा काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके और केदारनाथ जैसी फिल्मों में भी सुशांत सिंह ने अपने दमदार अभिनय का जादू दिखाया था. आने वाले दिनों में उनकी और कई फिल्में आने वाली भी थीं. कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर ने सुसाइड की थी. जिसके बाद वह दुखी थे.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं