My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

क्या बिहार विधान सभा चुनाव नवंबर-दिसंबर से आगे बढ़ सकते हैं? जानिये क्या कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने


Latest News in Bihar


पटना: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कोरोना वायरस संकट के बीच ये अटकलें लगाई जा रही थी बिहार चुनाव टल सकता है, इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्थिति को स्पष्ट किया है. इकोनॉमिक्स टाइम्स अखबार को दिये गए अपने इंटरव्यू में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि अप्रैल, मई और जून में होने वाली विधानसभाओं और संसद के उपचुनावों को कोरोना महामारी के कारण स्थगित करना पड़ा.


सुनील अरोड़ा ने आगे बताया कि आयोग विभिन्न राज्यों में उचित समय पर उपचुनाव कराने का निर्णय करेगा. फिलहाल बिहार चुनाव को टालने के लिए किसी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है, चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग में आवश्यक तैयारी चल रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान के बाद तमाम अटकलों के बीच अब लगभग यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 अपने तय समय पर ही होंगे.


इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिये गये इंटरव्यू में सुनील अरोड़ा ने कोरोना वायरस संकट के बीच चुनाव कराने को लेकर आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया की अवधि के दौरान किसी भी नियम का पालन किया जायेगा. चुनाव आयोग सामाजिक गड़बड़ी, स्वच्छता, कीटाणुशोधन और मास्क, दस्ताने आदि के उपयोग के बारे में उचित व्यवस्था करेगा, चुनाव ड्यूटी पर सभी अधिकारियों को कोरना वायरस और सम्बंधित सावधानियों के बारे में विधिवत जानकारी दी जा रही है. पोल पैनल के फ्लैगशिप सिस्टेमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम को उपयुक्त रूप से संशोधित किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हम वोटर के जागरूगता के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग करेंगे.


वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ वीडियो काॅफ्रेंसिंग की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बिहार चुनाव के लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की. आयोग द्वारा मांगी गयी सूचनाओं को सीइओ द्वारा जानकारी दी गई. आपको मालूम हो कि राज्य में चुनाव को देखते हुये आयोग द्वारा राज्य से लगातार संपर्क किया जा रहा है. आयोग की दो सदस्यीय टीम भी बिहार का दौरा करनेवाली है. इधर, सीइओ द्वारा राज्य के बूथों के सत्यापन का निर्देश जिलों को दिया गया है.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं