My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

अपने भाई के साथ मुंबई पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के पिता, पवन हंस घाट पर होगा उसका अंतिम संस्कार


Latest News in India


बॉलीवुड के उभरते हुए स्टार सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज मुंबई में होगा रविवार को आत्महत्या करने वाले इस एक्टर के खबर से अभी तक लोग काफी मर्माहत हैं. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम से केवल बॉलीवुड बल्कि पूरा बिहार भी शोक संतृप्त है. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पटना से उनके परिवार के कुछ लोग मुंबई गए है.


जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के पिता और चचेरे भाई सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू के अलावा परिवार के दो या तीन और सदस्य ग्यारह बजे की फ्लाइट से मुंबई रवाना हुए है जहां उनका अंतिम संस्कार होना है. देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाना है. उनके इस अंतिम संस्कार की घड़ी में पिता और चाचा समेत कुछ खास करीबी लोग ही मौजूद होंगे. दरअसल बिहार के रहने वाले इस सुपरस्टार ने रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन के शिकार थे हालांकि इसकी पुष्टि होनी शेष है.


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन नीतू का कहना है कि सुशांत को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी. फाइनेंशियली उनके साथ सबकुछ ठीक चल रहा था. वो पिछले हफ्ते से ठीक महसूस नहीं कर रहा था. नीतू का कहना है कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में उनको जानकारी थी, लेकिन उनका भाई इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेगा, इसका अंदाजा उसे बिल्कुल नहीं था.


बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता और बिहार के पूर्णिया के लाल मल्डीहा के निवासी सुशांत सिंह राजपूत के निधन से गांव में गहरा शोक व्याप्त है .कल जैसे ही  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सूचना उनके पैतृक गांव में पहुंची उसके बाद से गांव में चूल्हा तक नहीं जला है.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं