My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बिहार में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या साढ़े छ हजार के करीब, अब तक 35 लोगो की मौत हुई


Corona Virus in Bihar


बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में रविवार को 186 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6475 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 1,20,086 सैंपल की जांच हुई है. साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित अबतक कुल 3686 मरीज ठीक हुये हैं. वहीं प्रदेश में अब तक कुल 35 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है. राज्य में पिछले एक महीने में मिलने वाले कोरोना मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैं.


पटना में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज

राजधानी पटना में रविवार को छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसमें से चार दनियावां के हैं. ये चारों पिछले दिनों कोलकाता से लौटे हैं. इनमें से 18 वर्ष और 14 वर्ष की दो लड़कियां और 12 वर्ष और 23 वर्ष के दो लड़के शामिल हैं. प्राप्त सूचना के अनुसार ये एक ही परिवार के हैं. कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद इनकी जांच की गई थी, रविवार को आयी रिपोर्ट में ये पॉजिटिव बताये गये. इसके अतिरक्त कुम्हरार का 24 वर्षीय युवक भी कोराना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. वहीं बिहटा में दिल्ली से लौटा 36 वर्षीय युवक भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. वहीं दूसरी ओर से रविवार को पीएमसीएच आइजीआइएमस से कोई कोराना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है. पीएमसीएच में कोरोना को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं.


रविवार को मिले कोरोना संक्रमण के 186 नए मामले

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,475 हो गयी हैं. रविवार को 186 नए मामले सामने आये हैं. बिहार में अब तक कुल 3,975 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं.





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं