My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

मंदिरों के दरवाजे करीब ढाई महीने बाद खुले, TV के 'राम' ने की ये अपील


TV Program Ramayan


अनलॉक 1.0 के तहत गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के अनुरूप 8 जून यानी सोमवार से देश के तमाम मंदिरों के दरवाजे खोल दिये गए हैं. कुछ पाबंदियों के साथ देशभर में धार्मिक स्थल खुलने को लेकर टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार के नियमों का पालन करें.


ईश्वर को भी प्यारी है आपकी सुरक्षा

अरुण गोविल ने ट्वीट कर कहा है, 'आज से धार्मिक स्थल खुल गये हैं, आपकी सुरक्षा ईश्वर को भी प्यारी है, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें. आपको बता दें कि कोरोना काल में अरुण गोविल लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने प्रशंसकों को इस कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रहे हैं.'






बता दें लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामायण की वापसी हुई थी. जिसके बाद सीरियल के कैरेक्टर और धारावाहिक दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 80 के दशक के इस धारावाहिक को इस जमाने में भी लोगों ने खूब पसंद किया. रामायण की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीआरपी और दर्शकों के मामले में इसने HOB के फेमस टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स को भी पीछे छोड़ दिया है.


देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हुई

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9983 नए मामले सामने आने के बाद देशभर में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 206 और मौतें होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 7,135 हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड 19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला पांचवां देश है.





Input: News18

कोई टिप्पणी नहीं