Weather Alert: राजधानी दिल्ली में अभी 3 दिन तक नहीं कम होगी उमस, मॉनसून इस दिन दे सकता है दस्तक
नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 जून के बाद मौसान सुहाना हो जायेगा. ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, अभी तीन दिन तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमसभरी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. दिन में तेज धूप का कहर रहेगा. मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में भी मॉनसून समय पर दस्तक देगा. 23 से 25 जून के बीच दिल्ली में मॉनसून को दस्तक देनी की संभावना है. इसके बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है.
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में अभी काफी मात्रा में नमी मौजूद है. इससे उमस वाली गर्मी पड़ रही है. घर से बाहर निकलते ही लोग पसीना से तर-बतर हो जा रहे हैं. बात यदि सोमवार की करें तो दिन में सफदरजंग केंद्र में नमी का स्तर 35 से 73 फीसदी तक था. वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया था, जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है
मौसम विभाग की माने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को अभी तीन दिनों तक उमसभरी गर्मी से रहात मिलने वाली नहीं है, क्योंकि इस दौरान नमी की मात्रा बहुत ज्यादा रहेगी. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ी धूप कहर बरपायेगी. इससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, गुरुवार के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज किया जायेगा. वहीं, आगामी रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के पूसा और पालम में गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
|
|

Post a Comment