My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना का असर: देश में 2 लाख के करीब पहुंचे कोरोना वायरस के मामले, 24 घंटे में 204 लोगों की मौत


Corona Virus in India


नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 2 लाख के करीब पहुँच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे यानि सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 8171 नए मामले दर्ज किये गए हैं और कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,98,706 तक पहुंच गया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में भारत अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत में अब फ्रांस और जर्मनी से भी ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हो चुके हैं।


पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 204 लोगों की जान भी गई है और देश में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 5598 हो गया है। पूरेदेश में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं, महाराष्ट्र में अबतक 2362 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 1063 लोगों की जान गई है।


हालांकि देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 3708 मरीज ठीक हुये हैं। देश के कुल 1,98,706 कोरोना वायरस मामलों में 95,526 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।  लेकिन देशभर मे कोरोना वायरस की वजह से अबतक 5598 लोगों की जान भी जा चुकी है। और पिछले 24 घंटे के दौरान ही देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 204 लोगों की जान गई है।



दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो पूरी दुनिया में 63.66 लाख से ज्यादा मामले सामने चुके हैं और 3.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुनियाभर में कोरोना वायरस को हराकर 29.03 लाख लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जहा पर 18.59 लाख मामले सामने आये हैं और 1.06 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील में 5 लाख से ज्यादा, रूस में 4 लाख से ज्यादा, स्पेन में 2.86 लाख और ब्रिटेन में 2.76 लाख केस सामने चुके हैं।





www.anmolwire.in पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें Facebook  पर फॉलो करें.

कोई टिप्पणी नहीं