My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Bihar Assembly Election 2020 : चिराग को मिला 27 सीटों का आफर, अब लोजपा लेगी फैसला

 

Bihar Election Latest News

पटना: पहले चरण के नामांकन शुरू होने में अब दो दिन बाकी रह गये हैं, सत्ता के दावेदार दोनों गठबंधनों में पटना से लेकर दिल्ली तक गहमागहमी बनी रही. पटना में जदयू अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जदयू दफ्तर में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की. सीट शेयरिंग और इसके बाद टिकट बटवारे को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच राय मशवरा हुआ.

 

दूसरी ओर दिल्ली में डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों का नया प्रस्ताव दिया. सोमवार की शाम लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे. माना जा रहा है कि भाजपा ने लोजपा को 27 सीटों की पेशकश की है. मिली जानकारी के मुताबिक चिराग ने पार्टी नेताओं से विचार करने की बात कही है. दल के दूसरे बड़े नेता सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बुधवार तक लोजपा अपना अंतिम निर्णय ले लेगी.

 

उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी मछलियां छोटी मछली को खा जाना चाहती है. पर, लोजपा एकजूट है. इधर, भाजपा के प्रभारी बने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पटना पहुंचे. उनके पटना पहुंचने के बाद सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है. दो दिनों तक पटना में कैंप करने वाले फडणवीस की सीटों के मामले में जदयू नेताओं से बातचीत संभावित है.

 

कांग्रेस को 58 सीटों की पेशकश की

 

उधर, महागठबंधन में राजद ने जहां कांग्रेस को 58 सीटों की पेशकश की. वहीं पूर्व सांसद और जेल में बंद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद अपने बेटे के साथ राजद में शामिल हो गई. लवली आनंद को सुपौल से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. वामदलों में भाकपा माले की राजद से दूरियां बढ़ने लगी है. माले ने राजद को जता दिया है कि वह मध्य बिहार की कुछ सीट के साथ कम से कम 20 सीटों पर तालमेल चाहता है. बात नहीं बनी तो वह 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा.

कोई टिप्पणी नहीं