Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा से गठबंधन के लिए बातचीत शुरू की, एनडीए में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा से गठबंधन के लिए बातचीत शुरू कर दी है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। तीसरे मोर्चे में शामिल होने की ओर भी इशारा किया। कुशवाहा ने कहा कि भाजपा और जदयू से कोई बात नहीं हुई है। न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात हुई है और न ही भाजपा के नेता भूपेंद्र यादव से।
सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचने पर उपेंद्र कुशवाहा मीडिया से बात कर रहे थे। उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा और जाप नेताओं से एनडीए और महागठबंधन के खिलाफ संयुक्त प्रत्याशी उतारने की बात कही। तीसरा मोर्चा बनाने की दिशा में कुशवाहा की बात पप्पू यादव से हो चुकी है।
बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार के लिए 15 साल महत्वपूर्ण हैं। यह अवधि विकास के लिए काफी अहम है। वे सोमवार को भाजपा प्रदेश दफ्तर में टाउन-हॉल कार्यक्रम में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा 10 लाख लोगों को रोजगार देने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह 10 लाख तमंचे बांट कर लोगों को रोजगार देंगे?

Post a Comment