My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

केंद्रीय सुरक्षा बलों के 30 हजार जवानों की मौजूदगी के बीच बिहार में होंगे विधानसभा की चुनाव

 

Bihar Chunaw Latest News

पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच कराए जायेंगे. केंद्र सरकार ने बिहार में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों के लगभग 30,000 जवानों को तैनात करने के निर्देश दिये हैं. गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बिहार में चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और रेलवे सुरक्षा बल की 300 कंपनियों को तैनात किया जाये ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित हो सके.

 

इस आदेश के अनुसार अधिकतम 80 कंपनियां, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से होंगी, इसके बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से 70 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से 50,  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से 55, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) से 30 और आरपीएफ से 15 कंपनियां होंगी.

 

सुरक्षा बलों की इन कंपनियों में एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं. बिहार की 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए शुक्रवार को ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है. बिहार में मतदान तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होंगे जबकि 10 नवंबर को एक ही साथ सभी सीटों की मतगणना होगी.

कोई टिप्पणी नहीं