IPL के 9वें मैच में ही बड़ा कमाल, मयंक अग्रवाल के बल्ले से निकला यादगार छक्का
नई दिल्ली: आईपीएल के 13वें सीजन को शुरू हुये आज 9वां दिन है और इस सीजन का नवां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है, जहा राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने आतिशी शुरुआत की और 3वें ओवर में ही मयंक अग्रवाल के बल्ले से यादगार छक्का निकला.
दरअसल तीसरा ओवर ने जयदेव उनादकट ने किया और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल ने डीप स्क्वॉयर लेग के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. यह छक्का आईपीएल के इस सीजन का 100वां छक्का है और यह कमाल सिर्फ नौवें मैच की पहली पारी के तीसरे ओवर में ही हो गया.
संजू सैमसन सबसे आगे
आईपीएल के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन सबसे आगे हैं. उन्होंने दो मैचों 9 छक्के लगाए हैं. पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे अपने तीसरे मैच में वह इस संख्या को बढ़ा सकते हैं. वहीं इससे सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में पंजाब के कप्तान केएल राहुल 8 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. राहुल ने अपने पिछले मैच में तो मैदान पर कोहराम मचा दिया था. उन्होंने नाबाद 132 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जो अभी तक इस आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ पारी है.

Post a Comment