ड्रग्स मामला: ड्रग्स के ग्रुप की एडमिन थीं दीपिका पादुकोण, मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने किया खुलासा
एनसीबी बॉलीवुड ड्रग्स केस में जांच के दायरे को आगे बढ़ा रहा है, कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स को पूछताछ के लिए समन भेजा जा चुका है। रकुल प्रीत सिंह आज एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंची उनसे पूछताछ पूरी हो गई है और अब वो वहां से निकल चुकी हैं। एनसीबी से पूछताछ में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने बड़ा खुलासा किया है, करिश्मा प्रकाश के मुताबिक ड्रग्स के ग्रुप की एडमिन थीं दीपिका पादुकोण।
दीपिका पादुकोण जिस ड्रग ग्रुप की एडमिन थीं, उस ग्रुप में सिर्फ 3 लोग थे, दीपिका, करिश्मा और जया साहा। इनमें से करिश्मा और जया साहा से एनसीबी ने पूछताछ कर ली है अब दीपिका से कल एनसीबी पूछताछ करेगा।
उधर धर्मा प्रोडक्शन की मुश्किल बढ़ सकती है, जांच का दायरा एक शख्स से बढ़कर ज्यादा लोगों तक पहुंच गया है, प्रोडक्शन से जुड़े कुछ और लोग भी रडार पर हैं, आखिर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में फिल्म बनाने वाले उन लोगों का ड्र्ग्स सिंडिकेट कैसा है? और किस तरह से ऑपरेट करता है, उसकी जांच की जा रही है, कौन कौन उसकी जद में शामिल है? किसके लिए कितनी बार कैसे और कहा से किसके जरिए ड्रग्स मंगाये गए? क्या करण जौहर के यहां हुई पार्टी जिसमें फिल्मी सितारे नजर आ रहे थे। उन लोगों को भी प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों द्वारा ही ड्रग्स मुहैया कराया गया, किस पैडलर के संपर्क में थे। क्षितिज के घर से पहले ही आज तलाशी में ड्रग्स मिला है ऐसे में क्षितिज के बहाने अब अनुभव चोपड़ा तक जांच की आंच पहुची है तो क्या आगे करन की भी मुश्किल बढ़ने वाली है।
मुम्बई NCB
सूत्रों के मुताबिक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े एक और असिस्टेंट डायरेक्टर से पूछताछ हो रही है ,मिली जानकारी के अनुसार अनुभव चोपड़ा धर्मा प्रोडक्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर से भी पूछताछ हो रही है NCB दफ्तर में। अनुभव क्षितिज के करीबी है।
Input: India TV

Post a Comment