IPL 2020: हार के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ने दिनेश कर्तिक को छोड़ा पीछे, रचा इतिहास
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हाल बहुत खराब है. अनुभवी खिलाड़ियों से सजी यह टीम अभी तक फ्लॉप साबित हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 10 रन से शिकस्त दी. इस मैच में धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये लेकिन एक बार फिर कुछ खास नहीं कर सके. लेकिन इसके बाद भी इस मुकाबले में एमएस धोनी इतिहास रचने में कामयाब हुए है.
अपने बल्ले से न सही धोनी ने विकेट के पीछे कमाल किया और अब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा दिया है.
Also
Read: How to Earn Money Online In Your Phone
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 104 कैच पकड़े हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में धोनी ने दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा है. इससे पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के नाम था. दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे अब तक आईपीएल में 103 कैच पकड़े हैं.
वहीं इस मैच में एमएस धोनी ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा. अब एमएस धोनी के आईपीएल में 104 कैच हो गए है. धोनी और कार्तिक दो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 100 से ज्यादा कैच पकड़े हैं.

Post a Comment