My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

घरेलू रसोई गैस फिर से हुई महंगी, अब इतने रुपए अधिक देकर लेना होगा गैस सिलेंडर

 Bihar Latest News

बता दें कि चार फरवरी से अब रसोई गैसों की नयी कीमत लागू हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को देर रात एलपीजी गैस की कीमत में प्रति सिलिंडर 25 रुपये बढ़ा दी है. इस महीने दूसरी बार एलपीजी की कीमत में बदलाव किया गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से यह बढ़ोतरी की गई है. पटना में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलिंडर की कीमत 817.50 रुपये हो गई है जो पहले 792.50 रुपये थी.

 जानिए कब है महाशिवरात्रि, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त,पूजा विधि और व्रत कथा


वहीं 19 किलो के सिलिंडर की कीमत भी इससे पहले 1 फरवरी को बढ़ाई गई थी, लेकिन अब 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 6 रुपये घटा दी गई है.अब इसकी कीमत 1726 रूपये हो गई है. साथ ही पांच किलो वाले डोमेस्टिक रसोई सिलेंडर की कीमत अब 294 रुपये से बढ़ाकर 303 रुपये कर दी गई है. इनकी कीमतों में भी नौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

 यह भी पढ़े: बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा क्यों की जाती हैं? जानिए, क्या लगाएं भोग

अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं. इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू कर दी है. अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर टंकी रीफिल करा सकते हैं. गैस रीफिल करने के लिए ग्रहक फोन नंबर 8454 955 555 का उपयोग कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं