My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Bihar Politics: लंबे समय बाद भाजपा को बिहार विधान परिषद में मिली महिला एमएलसी

 Bihar Latest News


पटना: बिहार विधान परिषद में लोजपा (LJP) की इकलौती एमएलसी नूतन सिंह को आज यानि 24 फरवरी को भाजपा एमएलसी के रूप में मान्यता मिल गई। लोजपा के बाद अब भाजपा की वह अकेली महिला एमएलसी बन गईं हैं। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह बुधवार को सदन में यह घोषणा की। नूतन सिंह के नाम के घोषणा पर सदन में सत्ता पक्ष के एमएलसी दिलीप जायसवाल समेत तमाम सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया।

 

नूतन सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं

 

नूतन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन में मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू की पत्नी हैं। वे बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी भाभी भी हैं। नूतन ने 22 फरवरी को लोजपा छोड़कर भाजपा की सदस्तया ग्रहण की थी। किरण घई के रिटायर होने के बाद लंबे समय बाद भाजपा को विधान परिषद में महिला एमएलसी मिली है। इसके साथ ही लोजपा विधान परिषद में नेता विहीन हो गई है।

 

आपको बता दें कि नूतन सिंह 2015 में स्थानीय प्राधिकार से एमएलसी चुनी गईं थी। वे सहरसा, मधेपुरा और सुपौल स्थानीय निकाय का प्रतिनिधित्व करती हैं। 16 जुलाई को नूतन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं