My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

Sasaram News: डबल मर्डर से दहला सासाराम, आपसी रंजिश में चाचा-भतीजा की हत्या

 Sasaram Bihar Latest News

रोहतास: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से रही है, जहां आपसी रंजिश में चाचा-भतीजा की हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना नगर थाना क्षेत्र के लस्करी गंज के पास की है. बताया जाता है कि चाचा गोपाल दुबे तथा भतीजा माधव दुबे की हत्या हुई है. नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में ले लिया है. हत्या की वारदात के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है. आपसी रंजिश में ही गोली मारकर हत्या हुई है. फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.

 

मृतक गोपाल दुबे के पुत्र राम भजन दुबे ने बताया कि गोतिया पट्टीदार के लोगों ने आपसी रंजिश में उनके पिता की हत्या कर दी. राम भजन ने दूसरे मृतक माधव दुबे तथा अन्य लोगों पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं माधव दुबे की हत्या के बारे में वह कुछ भी नहीं बता रहे हैं. दूसरी ओर, माधव दुबे के परिजन चंदन दुबे ने बताया कि उनके हाथ के अंगूठे में भी गोली लगी है. बता दें कि पूरा मामला आपसी रंजिश का है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जिस तरह से बीच शहर में दोहरे हत्या की वारदात हुई है, उसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इलाके में तनाव है, जिसको देखते हुए पुलिस चौकसी बरत रही है.

 

रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है. परिजनों के बयान तथा पूछताछ के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी. आपको बता दें कि इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैलने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस के दल-बल के साथ एसपी मौके पर खुद मौजूद हैं.

Input: News18

कोई टिप्पणी नहीं