Breaking News: नीतीश सरकार का ऐलान, 8 फरवरी से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन
पटना: बिहार सरकार ने छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की हरी झंडी दे दी है. स्कूलों में 8 फरवरी से कक्षा छह और उसके आगे की पढ़ाई आरंभ हो जायेगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है. इस बाबत शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि क्लास 6 से 8 तक के बच्चों की शर्तों के साथ पढ़ाई होगी. पहले दिन सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चों को ही स्कूल आने की अनुमति होगी. जबकि सभी शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य होगा. इस दौरान जीविका की ओर से सभी बच्चों को दो-दो मास्क दिए जाएंगे.
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक, इस दौरान स्कूल में डिजिटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था रहेगी. जबकि साफ सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए टास्क टीम का गठन होगा. यही नहीं, स्कूल में बच्चे 6 फीट की दूरी पर बैठेंगे. वहीं, पीने के पानी का बेहतर प्रबंध करने का निर्देश भी दिया गया है.
यह भी पढ़े: घरेलू रसोई गैस फिर से हुई महंगी, अबइतने रुपए अधिक देकर लेना होगा गैस सिलेंडर

Post a Comment