अयोध्या में रामनवमी मेले को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, दो अप्रैल तक नहीं होगी बाहरी लोगों का प्रवेश
अयोध्या में रामनवमी मेले को लेकर जारी हुई एडवाइजरी,
दो अप्रैल तक नहीं होगी बाहरी लोगों का प्रवेश
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लगने
वाला रामनवमी मेला इस बार नहीं लगेगा. बता दू 25 मार्च से रामनवमी मेला होना है और
2 अप्रैल को रामनवमी के दिन राम जन्मोत्सव होना है. अयोध्या प्रशासन की तरफ से जारी
किया गया एडवाइजरी के तहत 2 अप्रैल तक अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा
दी गई है. निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालु और दर्शनार्थियों को अयोध्या जिले के बॉर्ड
पर ही रोक लिया जाएगा, उन्हें वहीं से वापस कर दिया जाएगा, इसलिए 2 अप्रैल तक अयोध्या
न आएं.
![]() |
अयोध्या प्रशासन की तरफ से जारी
किया गया एडवाइजरी के अनुसार सरयू नदी में सामूहिक स्नान पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया
है. येप्रतिबंध 2 अप्रैल तक लागू रहेगा. वहीं अयोध्या जनपद के सभी होटल, धर्मशाला लॉज
और यात्री निवास में 2 अप्रैल तक कोई भी बुकिंग नहीं की जाएगी. इसमें कहा गया कि अयोध्या
जनपद के समस्त मंदिर, धार्मिक स्थल पर कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए भीड़
इकट्ठा होना प्रतिबंधित रहेगा.


Post a Comment