उतर प्रदेश में 35 लाख मज़दूरों को हज़ार रुपये का भत्ता देने की घोषणा
उतर प्रदेश में 35 लाख मज़दूरों को हज़ार रुपये
का भत्ता देने की घोषणा
लखनऊ: कोरोना वायरस के संकट के
बीच उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों और निर्माण
क्षेत्र के 20.37 लाख श्रमिकों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करने के लिए प्रति व्यक्ति
1,000 रुपये भत्ता दिए जाने का ऐलान किया गया है.
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार,
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के तहत राज्य की सभी मेट्रो
और बस सेवाएं बंद रहेंगी. उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कुल 23 मामले
सामने आए हैं. इसमें 9 लोगों में सुधार हुआ है. हमारे पास पर्याप्त आइसोलेश वार्ड है.
CM योगी आदित्यनाथ ने लोगों से
कोरोना वायरस को लेकर भयभीत नहीं होने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारे पास जरूरी
चीजें और दवाइयों को पर्याप्त स्टॉक है. इसलिए सामान खरीदने के लिए दुकानों में भीड़
न लगाएं .और उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए,
और बेहद जरूरी कामो पर ही घरों से बाहर निकलें.
बता दू लखनऊ में कोरोना वायरस
से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है.अब तक प्रदेश में 23 लोगो में कोरोना
की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि आगरा
में आठ, गाजियाबाद में दो, नोएडा में चार, लखनऊ में आठ, लखीमपुर खीरी में कोरोना से
संक्रमित एक शख्स की पुष्टि हुई है.

Post a Comment