My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

कोरोना वायरस को महामारी घोषित सभी स्कूल और कॉलेज 22 मार्च तक स्थगित


UP Corona Virus News


कोरोना वायरस को महामारी घोषित सभी स्कूल और कॉलेज 22 मार्च तक स्थगित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा कोरोनाको महामारी घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इसको महामारी के समकक्ष घोषित किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डॉ. दिनेश शर्मा तथा स्वास्थ्य जय प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब दो घंटा बैठक हुआ है।

लोकभवन में बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उतर प्रदेश में इस समय कोरोना वायरस काफी नियंत्रण में है। सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित नहीं किया लेकिन स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति के लिए अलर्ट किया गया है। इसको महामारी नहीं घोषित किया गया है,बीमारी के लिए एपिडेमिक ऐक्ट के अंतर्गत कुछ विशेषाधिकार नियत किए गए हैं। सरकार की तरफ से इससे लडऩे के हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। कोरोना वायरस की जांच के लिए लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ ही संजय गांधी पीजीआई हॉस्पिटल में इसके संक्रमण के जांच की सुविधा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है सिर्फ वही मास्क लगाएं। अनावश्यक रूप से मास्क लगा कर इसको पैनिक करने से बचें।



Corona Virus news in Hindi



उन्होंने कहा कि यह सच है कि कोरोना वायरस की दहशत उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस के 11 मामले सामने आए हैं। 10 का इलाज दिल्ली और एक का इलाज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है। कोरोना से लडऩे के लिए हम करीब डेढ़ महीने से तैयारी कर रहे थे और हमारे पास बचाव के सारे साधन हैं।


उन्होंने कहा की सभी मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वॉर्ड बनाया जाए। प्रदेश की सभी सीमा पर पर्याप्त सर्विलांस सिस्टम लगाया जाए। सभी डीएम को राज्य की सीमाओं पर स्क्रनिंग सेंटरों का निरीक्षण करने का आदेश दिया जाए। सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड के लिए उपयुक्त किट और सुरक्षित गियर उपलब्ध कराए जाएं। उतर प्रदेश में कोरोना वायरस में अब तक जो मामले सामने आए हैं, उनमें आगरा और लखनऊ शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संस्थाओं को सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं वहीं सरकार भी अपने 3 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में कोई ऐसा कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी जिसमें जनसमूह एकत्र हो। अभी सिनेमा हॉल सिनेप्लेक्स मालिकों पूरी सतर्कता के साथ फिल्म शो संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।


उतर प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। ऐसे शिक्षण संस्थान जहां पहले से परीक्षाएं चल रही हैं वह यथावत चलेंगी और वहां पर कोरोना वायरस से संबंधित बचाव के उपाय किए जाएंगे 20 मार्च को फिर रिव्यू मीटिंग होगी और आगे तय किया जाएगा शिक्षण संस्थानों को खोला जाए या नहीं योगी सरकार ने कोरोना को महामारी के समकक्ष घोषित करते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में यह फैसला लिया है। इस फैसले पर 20 मार्च को समीक्षा होगी जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं