कोरोना वायरस के वैक्सीन तैयार हो गया है, इस देश ने किया दावा
कोरोना वायरस के वैक्सीन तैयार हो गया है, इस देश ने किया दावा
सारे देश में तेजी से फैल रहे खतरानाक कोरोना वायरस के डर के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. जब पूरीदुनिया में लोग इस वायरस की चपेट में आने लगे हैं और रोजाना लोगों की मौत होती जा रही है. तो ऐसे में एक देश ने दावा किया है कि इस जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए उन्होनें वैक्सीन की खोज कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस टीके की खेप संक्रमित देशों को भेजे दिया जायेंगे।
इस देश ने तैयार किया वैक्सीन
बता दे इजराइल के इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस COVID-19 का वैक्सीन बनाने का दावा किया है. जल्द ही इसकी पुष्टि की जाएगी. इजराइल के रक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस के गुण और जैविक तंत्र की पहचान करने में हमारे वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल कर ली है, लेकिन उन्होंने बताया की कोरोना वायरस का प्रतिरोधक अभी तक तैयार नहीं हो पाया है. इस कार्य में अभी समय लग सकता है. उन्होंने बताया कि संस्थान में 50 से अधिक अनुभवी वैज्ञानिक कोरोना वायरस के वैक्सीन बनाने के कार्य में लगे हुए हैं.
बता दें कि कोरोना वायरस का वैक्सीन बनने के बाद इसे ट्रायल की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जहां वैक्सीन को जानवरों और इन्सानों पर टेस्ट किया जाता है. इसी दौरान वैक्सीन वायरस के गुण और साइड इफेक्ट पर स्टडी की जाती है. इसमें कुछ महीनों का समय लगता है. इसके बाद वैक्सीन की मंजूरी के लिए इसे अमेरिका की खाद्य एवं औषधि प्रशासन और चीनी दवां नियामक को भेजा जाता है. यहां से मंजूरी मिलने के बाद ही विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) इसे मंजूरी देता है.
मीडिया
रिपोर्टस के अनुसार करीब तीन हफ्ते पहले, जापान, इटली और अन्य देशों से वायरस के नमूनों की पांच शिपमेंट इजराइल पहुंची थी. उन्हें इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च के लिए विशेष रूप से सुरक्षित रक्षा मंत्रालय कूरियर द्वारा लाया गया था.

Post a Comment