My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

उत्तर प्रदेश: बसें मेट्रो और पेट्रोल पंप बंद, CM योगी बोले- प्रदेश में कोरोना के 27 केस मिले हैं, लोग आगे भी कर्फ्यू के लिए तैयार रहे



Buses-Metro-and-Petrol-Pump-closed-in-Uttar-Pradesh


उत्तर प्रदेश: बसें मेट्रो और पेट्रोल पंप बंद, CM योगी बोले- प्रदेश में कोरोना के 27 केस मिले हैं, लोग आगे भी कर्फ्यू के लिए तैयार रहे

लखनऊ: जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। पेट्रोल पंप भी सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को फ्यूल भराने की छूट रहेगी। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज और गोमती नगर में दुकानें बंद हैं। राजधानी के 57 प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल तैनात है। पुलिस जगह-जगह लोगों को कोरोना वायरस से जुड़े जरूरी निर्देश दे रही है। 


CM योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में हैं, और वे यहीं से अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। शाम को 5 बजे गोरखधाम मंदिर से घंटी बजाकर हौंसला बढ़ाएंगे। CM योगी ने कहा है कि संयम, सजगता, जागरुकता से महामारी के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। उतर प्रदेश में कोरोना वायरस के 27 केस सामने आए हैं। इनमें से 11 ठीक हो चुके हैं। हमें आगे भी कर्फ्यू के लिए तैयार रहना होगा।


अपडेट्स...

  • लखनऊ के हजरतगंज की सभी दुकानें बंद है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा सड़क पर एक-दो लोग ही दिख रहे है। गोमती नगर में सारी दुकानें बंद हैं। लोहिया चौराहे पर भी सन्नाटा है। हालांकि, लोहिया पथ पर गाड़ियों की कुछ आवा-जाही दिखी।
  • वाराणासी में विश्वनाथ मंदिर के आसपास केवल सुरक्षाकर्मी नजर आए है। बैजनत्था मंदिर के पास रथ यात्रा मार्ग पर सभी दुकानें बंद मिलीं है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, दूध-दवा और अन्य जरूरी समानों के लिए कुछ दुकानें खुली हैं।


  • गोरखपुर में जनता कर्फ्यू का असर पूरी तरह से देखने को मिल रहा है। यहां के गोलघर चौराहा पर आम दिनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। लेकिन आज पूरी सारी दुकानें बंद है।


  • मेरठ में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दिया। यहां कैंट, आबूलेन मार्केट, यूनिवर्सिटी रोड आदि जगहों पर सन्नाटा पसरा है। सुबह 7 बजे तक लोगों ने अपने सभी जरूरी काम निपटा लिए।


झांसी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग घरों में कैद हैं। झांसी रेलवे स्टेशन पर सूना पड़ा है। स्टेशन पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी जा रही है। झांसी के साथ पड़ोस के जनपद बांदा, हमीरपुर, जालौन में भी जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है।





Sources: Dainik Bhaskar

कोई टिप्पणी नहीं