My Instagram

Blogger द्वारा संचालित.

बिहार में कोरोना का असर: एक की मौत, दो पॉजिटिव केस मिले



Corona-effect-in-Bihar


बिहार में कोरोना का असर: एक की मौत, दो पॉजिटिव केस मिले

विहार में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट में दो मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें एक की मौत भी हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई है, वह पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी का इलाज करा रहा था। वह मुंगेर जिला का रहने वाला था। प्रधान सचिव ने मृतक में कोरोना पॉजिटिव होने की भी पुष्टि की है। हालांकि, इस मामले में स्वास्थ् मंत्री, स्वास्थ् सचिव आरएमआरआइ के निदेशक के बयान अलग-अलग हैं।




देर रात तक 114 सैंपल की जांच, दो की रिपोर्ट पॉजिटिव

पटना के आरएमआरआइ के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने बताया कि देर रात जांच में दो कोरोना पॉजिटव मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि देर रात तक 114 नमूनों की जांच हुई थी, जिनमें शाम तक 100 सैंपल की जांच पूरी हो चुकी थी। उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं मिला। लेकिन देर रात वाकी 14 सैंपल की जांच के दौरान दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राज् के स्वास्थ्य मंत्री प्रधान सचिव को दी गई है।


उधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार कोरोना वायरस पॉजिटिव मुंगेर के रहने वाले एक मरीज की मौत की पुष्टि की है। उसकी दोनों किडनी भी काम नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह मरीज एम्स पटना में इलाजरत था।


देश में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 329 मामले मिले हैं, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है। यह वायरस दुनिया के 170 से अधिक देशों के 3,05,046 लोगों को संक्रमित कर चुका है, जिनमें से 13,029 लोगो की मौत हो चुकी है।





Source: Dainik Jagran

कोई टिप्पणी नहीं