बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें
अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे
http://onlinebseb.in व biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिए गये हैं। इस
बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल मिलाकर 80.44 % पास हुए हैं। पिछले साल
79.76 % पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने कुल 476 अंक (95.2 %) के टॉप
किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी ने कुल 476 अंक
प्राप्त कर टॉप किया है। आर्ट्स में सक्ष्य कुमारी ने 474 अंक (94.80 %) प्राप्त कर
टॉप किया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, बिहार
बोर्ड की ओर से इंटर का रिजल्ट 24 मार्च की देर शाम जारी किया गया लेकिन इसे प्रेस
कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बार जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड के अनुसार कोरोना वायरस
महामारी की स्थिति के आलोक में इंटरमीडिएट रिजल्ट को सीधे बोर्ड की वेबसाइट पर जारी
किया गया है। कोई भी परीक्षार्थी या अभिभावक रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं।
Bihar Board Inter Result
2020: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- biharboard.online पर जाएं।
- Inter Result के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालें।
- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा|

Post a Comment