11 महीनों से बंद पड़े पटना के पाटलिपुत्रा अशोक होटल में रहेंगे कोरोना के संदिग्ध मरीज
11 महीनों से बंद पड़े पटना के पाटलिपुत्रा अशोक होटल में रहेंगे कोरोना के संदिग्ध मरीज
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए आयकर गोलंबर के पास स्थित होटल पाटलिपुत्रा अशोक को सालभर बाद मंगलवार को खोला गया है।
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने संयुक्त रूप से होटल पहुंचकर इसका मुआयना किया। होटल के कमरे से लेकर कई-जगह धूल की परतें थीं। बता दू अधिकारियों ने तत्काल होटल में साफ-सफाई का काम लगवाया है। होटल की बंद आवश्यक चीजों को चालू करने का निर्देश दिया गया है। पर्यटन निगम के एमडी ने बताया कि एक से दो दिन में होटल पूरी तरह से संचालित हो जाएगा।
होटल पहले पर्यटन मंत्रालय के अधीन था, अब राज्य सरकार के पास
बीते साल अप्रैल में पाटलिपुत्र अशोक होटल केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से बिहार सरकार के अधीन हुआ था। उसके बाद से यह होटल बंद पड़ा था। इसे फाइव स्टार होटल के रूप में विकसित कर पीपीपी मोड पर चलाने की योजना बनी है। सालभर बीत गए और इसपर अब तक कोई काम नहीं हो सका है। इसके कारण पाटलिपुत्र अशोक होटल पूरी तरह बदहाल हो गया है।

Post a Comment