देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना ब्लास्ट का खतरा, 31 जुलाई तक 1.5 लाख बेड की होगी जरूरत: अरविन्द केजरीवाल
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एलजी अनिल बैजल द्वारा कैबिनेट के फैसले को पलटे जाने के बाद पहली बार मीडिया के सामने रू-ब-रू हुए. फैसला पलटे जाने पर उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है. केंद्र सरकार और एलजी ने मिलकर यह फैसला किया है, हम उसका पालन करेंगे. अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि आने वाले समय में दिल्ली में कोरोना ब्लास्ट हो सकता है, इसलिए यह वक्त लड़ाई-झगड़ा का नहीं है. और सभी को मिलकर ऐसै वक्त में काम करना चाहिये.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब हुए. उन्होंने इस दौरान दिल्ली के अस्पताल में दिल्ली वालों के इलाज का फैसला पलटे जाने पर जवाब दिया. उन्होंने कहा सोमवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली कैबिनेट के निर्णय को पलट दिया और केंद्र सरकार, उपराज्यपाल साहब ने आदेश जारी किया है कि दिल्ली के हर अस्पताल में सबका इलाज किया जायेगा. ये समय असहमतियों का नहीं है. उपराज्यपाल साहब के आदेश को अक्षरश: लागू किया जायेगा.
31 जुलाई तक दिल्ली में 1.5 लाख बिस्तरों की जरूरत
राजधानी दिल्ली में बढ़ रहें कोरोना वायरस मरीजों की संख्या को लेकर सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हम इसकी तैयारी शुरू कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली से बाहर के लोग इलाज के लिए शहर आते रहे तो 31 जुलाई तक दिल्ली में 1.5 लाख बिस्तरों की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इन 1.5 लाख बिस्तरों में से दिल्ली के लोगों के लिए 80,000 बिस्तरों की जरूरत होगी. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, हमारे सामने आगे एक बड़ी चुनौती है. हमें एक साथ मिलकर कोविड 19 के खिलाफ लड़ना होगा.
5.25
लाख हो जायेंगे मरीज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना वायरस की रफ्तार इसी तरह रही तो आने वाले दिनों में स्थिति भयावह हो जायेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 31 जुलाई तक 5.25 लाख कोरोना वायरस केस होने का अनुमान है। इसे देखते हुए दिल्ली के अस्पतालों में 80,000 बेड तैयार किये जा रहे है. अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी चुनौती है हम कोरोना वायरस से निपटने की पूरी कोशिश कर रहे है. मै खुद हर जगह जाकर सारे इंतजाम देखूंगा.
|
यह
भी पढ़े: राजधानी दिल्ली को कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज से कैसे बचाएं? एलजी के आवास पर कुछ देर में होगी बैठक
|

Post a Comment